शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट कैंप का शुभारंभ सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्काउट ध्वजारोहण के साथ हुआ। कैंप में विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्काउट सचिव डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे छात्रों में सामूहिकता, बंधुत्व, अनुशासन, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस और आत्मविश्वास के साथ देशप्रेम की भावना विकसित होती है।स्काउट शिक्षिका एवं डीओसी गाइड गायत्री देवी ने विद्यार्थियों को स्काउट गीत, ध्वज फहराने, स्कार्फ की गांठ बांधने और ताली बजाने सहित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। स्काउट प्रभा...