रुडकी, जुलाई 8 -- रुड़की, संवाददाता। डायट रुड़की में डीएलएड प्रशिक्षुओं के सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि सीईओ अमित कुमार चंद ने कहा कि स्काउट-गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, समर्पण और त्याग की भावना के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि सच्चा स्काउट-गाइड हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है तथा प्रत्येक परिस्थिति में संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करता है। डायट के प्राचार्य मेराज अहमद ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: डीएवी में चार दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू जिला सचिव राजेश ...