मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण देवी को भारत स्काउट एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जिला संस्था का नया संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला आयुक्त (गाइड) डॉ. राजेश कुमारी, जिला आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने किरण देवी को स्कार्फ पहनाकर कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त स्काउट/गाइड भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, ज्योति रानी, साक्षी, अनुज कुमार और विद्यालय की गाइड कैप्टन प्रिया माहेश्वरी ने नव-नियुक्त संयुक्त सचिव का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: रूईधासा विद्यालय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

हिंदी हिन्दुस्ता...