गया, जुलाई 1 -- बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में संस्कृत महाविद्यालय खरखुरा में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सावर्णय एवं जिला सचिव रंजीत कुमार ने स्काउट-गाइड ध्वजारोहण कर किया। मुख्य जिला आयुक्त ने कहा कि स्काउट एवं गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जहां प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में भी लाभ मिलता है। जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में कोच, मानपुर, टिकारी और बेलागंज प्रखंडों के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में कैंप क्राफ्ट, प्राथमिक ...