प्रयागराज, अगस्त 28 -- सीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट-गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान के शिविर समापन गुरुवार को हुआ। शिविर में स्काउट्स की दो टोलियों स्वराज व आजाद जबकि गाइड्स की तीन टोलियों दुर्गावती, आनंदी व कस्तूरबा ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य मेजर केके प्रसाद ने स्वयंसेवकों को सेवा और अनुशासन का मंत्र दिया। शिविर में स्काउट मास्टर नन्दजी यादव, सहायक स्काउट मास्टर टीपी सिंह, नरेश कुमार ने मार्गदर्शन किया। राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट प्रिंस केशरवानी ने स्काउट-गाइड्स से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...