बलिया, मार्च 28 -- पूर। क्षेत्र के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रकसा में संचालित बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के सिद्धांत, नियम एवं प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गांठें बाँधने की विधि, टोली निर्माण, सामूहिक खेल तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय बहादुर तिवारी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभय नाथ सिंह ने इसे जीवनोपयोगी प्रशिक्षण बताते हुए विद्यार्थियों को इसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.