बस्ती, मई 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती की ओर से स्काउट भवन सभागार में चल रहे तृतीय सोपान के प्रतिभागियों, पदाधिकारियों और प्रशिक्षक मण्डल को सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने जनगणना जागरूकता की शपथ दिलाई।

तृतीय सोपान का जांच शिविर स्काउट भवन गांधीनगर परिसर में तृतीय सोपान का जांच शिविर चल रहा है। जिला सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि सक्सेरिया इण्टर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य हरीराम वंसल, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, जीजीआईसी के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा भारद्वाज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि सिंह, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास उदय प्रताप औद्य...