बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में बुधवार को बीएड संकाय द्वारा जिला गाइड स्काउट का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड पवन कुमार राठी के निर्देशन में शुरू हुआ। इसमें कालेज के निदेशक डा. एनके शर्मा ने शिविर की घोषणा की। उन्होंने सभी छात्र और शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वह स्काउट गाइड शिविर में मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रयोग करें। स्काउट गाइड आयुक्त पवन राठी ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड शिविर के महत्व, वर्तमान परिवेश में इसकी उपयोगिता और इसके इतिहास विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया। इसमें विवेक सक्सेना, अजय कुमार शर्मा, डा. विनोद भारद्वाज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...