हापुड़, जुलाई 18 -- श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज हापुड़ में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जनपद संस्था हापुड़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त पारुल त्यागी ने की। बैठक में जिला आयुक्त स्काउट वीके गर्ग, मुख्यालय आयुक्त राजेश कुमारी, एडल्ट रिसोर्स आयुक्त तृप्ता पासी, जिला आयुक्त रोवर डॉ.अनिल कुमार, आयुक्त अंकुर त्यागी, संयुक्त जिला सचिव मधु चौहान, जिला कोषाध्यक्ष पीतम सिंह, मुख्यालय आयुक्त भारत भूषण वत्स, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीप्रकाश शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड नीता कौशिक, जिला ट्रेनिंग काउंसलर प्रशांत कुमार, युवा लीडर नवनीत पाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सुमन लता सहित जनपद संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की गई। यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड गतिविधियों के विस्तार को लेकर बनी कार्ययोजना ...