भभुआ, अप्रैल 10 -- प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन, ध्वज शिष्टाचार, अनुशासन, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में जीवनोपयोगी शिक्षा सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का बन रहा मजबूत आधार (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड द्वारा डीएवी जद्दूपुर में जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर आयोजित हुआ, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट एवं गाइड उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन झंडातोलन के साथ जिला सचिव बद्रीनारायण सिंह द्वारा किया गया। कैंप फायर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला आयुक्त सह डीएवी ग्रुप के निदेशक दिनेश क...