मेरठ, दिसम्बर 10 -- मुंडाली। हापुड़-किठौर मार्ग अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड जिला संस्था मेरठ के तत्वाधान में विद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडों की जानकारी, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें अंडर 17 आयु वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। विद्यालय चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने छात्रों को स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया व प्रदेश स्तर तक प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पर जोर दिया। शिविर का संचालन ज्योति शर्मा (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड मेरठ) ने किया तथा छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। स्काउट गाइड इंचार्ज यतिन कुमार, ...