रामपुर, अक्टूबर 2 -- मिलक में गुरुवार को नगर के हाईवे स्थित हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में प्रशिक्षक प्रेम पाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन तैयार करना, प्राथमिक उपचार, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक सहयोग जैसी महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, नेतृत्व एवं समस्या-समाधान जैसे कौशलों का विकास किया। विषम परिस्थितियों में विद्यार्थी कैंप बनाकर कैसे रहेंगे के अंतर्गत बच्चों ने टेंट का निर्माण किया और उन्हें चिता टोली, बाज़ टोली, गांधी टोली, नेहरू टोली, भगत सिंह टोली, शहीद अब्दुल हमीद टोली,...