पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर के तृतीय दिवस सर्वप्रथम स्काउट-गाइड ने स्काउट भवन परिसर में श्रमदान किया। उसके बाद बीपी सिक्स, ध्वज शिष्टाचार हुआ। जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय ने कैम्प क्राफ्ट के अंतर्गत समस्त प्रकार के टेंट का ज्ञान दिया गया। आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति ने गाँठ, बंधन द्वारा दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली वस्तुओं का निर्माण बताया। शिविर में अनुमान लगाना, कम्पास द्वारा दिशाओं का ज्ञान, वन विद्या आदि का अध्ययन कराया गया। शिविर में शिखा, मोहिनी, अनुष्का, पलक, मुस्कान, किरण, शिवानी, अरुण, पवन, अंजलि, दिव्या, राधिका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...