स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में बुझाई प्यास
बदायूं, मई 16 -- भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर आयोजित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 16वें दिन स्काउट-गाइड ने राहगीरों को जल पिलाया। शिविर निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने जल संरक्षण की अपील की। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने इसे सर्वोच्च मानव सेवा बताया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल समस्त सृष्टि की जीवनी शक्ति है और प्रकृति संतुलन हेतु पौधारोपण जरूरी है। गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर के नेतृत्व में गाइड्स ने सेवा की। इस अवसर पर उर्मी मौर्य, पूजा मौर्य, यष्टि, आकांक्षी, सिद्धि गुप्ता, अंशिका, रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद और सचिन पाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पटवाई में स्काउट ने लगाया जलसेवा शिविर यह भी पढ़ें- तपती धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस व या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.