कानपुर, जून 5 -- कानपुर। पेड़ लगाओ,उसकी बातें सुनो। एक बार उसके तने से, पत्तों से कान लगाकर तो देखो। उनसे जो ध्वनियां सुनाई पड़ेगीं, वे धरती की सबसे निर्मल ध्वनियां हैं। यह बातें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड सर्वेश तिवारी ने कहीं। भारत स्काउट और गाइड ने जिला आयुक्त गाइड डॉ स्मित तिवारी की अगुवाई में कौशल्या देवी बालिका इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया। प्रीती तिवारी, कौशल राय, कौशल विश्वकर्मा, सविता यादव, ज्योति यादव, शैलजा रावत ने बच्चों संग पोस्टर, स्लोगन से समाज को संदेश दिया। हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के बच्चों ने पौधों को गमलों में सहेज कर पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज...