शामली, मई 26 -- शामली। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद शामली के तत्वावधान में मंगलवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं स्काउट ध्वज को सलामी देकर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस पर जिला संगठन आयुक्त (गाइड) गीता रानी ने प्रतिभागी बच्चों को स्काउटिंग के इतिहास, उद्देश्य, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, टोली पद्धति, ध्वजारोहण एवं अनुशासन सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्काउटिंग के माध्यम से सेवा भावना, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में स्काउट मास्टर अनिल कुमार का विशेष ...