स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रचार-प्रसार पर जोर
शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद शाहजहांपुर की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक डॉक्टर सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला मुख्य आयुक्त हरिवंश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवागंतुक सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल सुश्री प्रीति का स्वागत किया गया। जिला सचिव डॉ. अमीर सिंह ने स्काउट-गाइड गतिविधियों की जानकारी दी। सुश्री प्रीति ने संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जंबूरी-2026 में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैंपिंग, साहसिक प्रशिक्षण और सामुदायिक विकास की जानकारी दी यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड के प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.