मेरठ, अप्रैल 1 -- सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में बुधवार को स्काउट-गाइड गतिविधियों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीओसी पूनम चौधरी, प्राचार्य प्रो. रामेंद्र कुमार गुप्ता, रोवर लीडर प्रशांत कुमार एवं रेंजर लीडर डॉ. नीरज तोमर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद डीओसी पूनम चौधरी ने स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों को विभिन्न उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारियां दीं। उन्होंने छात्रों को रस्सियों से विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने, टेंट लगाने व ध्वज को सही तरीके से बांधने की विधि का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और रुचि दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रामेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्म...