हरदोई, मई 17 -- हरदोई, संवाददाता। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश की जिला संस्था हरदोई द्वारा आयोजित द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में स्काउट और गाइड छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। पंडित श्रीराम वाजपेयी स्मारक स्काउट भवन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग की मूलभूत विधाओं, प्राथमिक उपचार, गांठें बांधने की तकनीक, ध्वज शिष्टाचार, आपदा प्रबंधन तथा सामूहिक जीवन के विविध पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला...