दरभंगा, फरवरी 24 -- केवटी। प्रखंड के पचाढ़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्काउट-गाइड कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा सात ए के आदित्य व आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा आठ बी के पीयूष कुमार जबकि तृतीय स्थान पर कक्षा आठ बी के सत्यम कुमार रहे। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधरोपण, ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव तथा ऊर्जा बचत जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने वर्षा जल संचयन और स्वच्छता अभियान को स्थानीय स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर वल दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में अमृत कुमार (कक्षा छह बी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान नंदिनी (कक्षा आठ बी) को मिला। तृतीय स्थान ...