प्रयागराज, मार्च 22 -- भारत स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर सूबेदारगंज की उपाध्यक्ष आयुशी भटनागर ने रविवार को बुलबुल, गाइड और रेंजर सेक्शन की स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान, निपुण एवं प्री-राज्य पुरस्कार परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस परीक्षा में छह बुलबुल,11 गाइड एवं छह रेंजर समेत कुल 23 सदस्य सफल हुए हैं। इस अवसर पर मंजू जोशी, नूरी सिद्दीकी, ज्योति कुमारी, अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...