संभल, अप्रैल 11 -- शहर के महाविद्यालय एनकेबीएमजी कॉलेज में रेंजर्स तृतीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर अलका रानी अग्रवाल, जिला संगठन आयुक्त मीनू भारती गाइड, डॉ. मनीषा अग्रवाल प्रभारी रेंजर्स प्रथम इकाई एवं डॉ. इमराना प्रभारी रेंजर्स द्वितीय इकाई के संयोजन में ध्वजारोहण करके किया गया। प्राचार्या ने कहा कि उन्हें श्रेष्ठ तरीके से प्रशिक्षित होकर भविष्य में समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रेंजर्स को अनुशासन को विशेष महत्व देना चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने कैंप में तंबू बनाकर विशेष सजावट की। अधिकारियों ने निरीक्षण किया दिए आवश्यक दिशा निर्देश। समाज सेवा करने को किया प्रेरित।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...