अररिया, जनवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड की 75 वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में आगामी 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में शामिल होने अररिया जिले से 10 सदस्यों की टीम संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त अररिया बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को फारबिसगंज से इन्टरसिटी ट्रेन से रवाना हुई। टीम रवाना होने से पूर्व बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड , अररिया जिले के संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट गाइड की टीम में 05 सीनियर स्काउट, 02 रोवर और 03 रेंजर उनके नेतृत्व में जा रहे हैं। बताया कि प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन 10 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के द्वारा किया ...