अररिया, मार्च 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्काउट गाईड की पूर्व जिला आयुक्त सह समाजसेविका 60 वर्षीया सुनयना ठाकुर का निधन शुक्रवार को इलाज़ के दौरान पूर्णिया स्थित एक नर्सिंग होम में हो गया। वो बीते कई दिनों से बीमार थी। मृतका का अंतिम संस्कार शुक्रवार की देर संध्या स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया। स्व.सुनयना ठाकुर कई वर्षों तक भारत स्काउट एंड गाईड से जुड़ी रही। उनके पति श्रीकुमार ठाकुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे अपने पीछे दो पुत्र तथा एक पुत्री सहित नाती-पोता से भरा परिवार छोड़ गई हैं। बड़ा पुत्र अमित ठाकुर पत्रकार हैं, जबकि छोटा पुत्र ललित ठाकुर अभी अध्ययनरत छात्र है। वहीं पुत्री अंजली एक कुशल गृहिणी हैं जबकि दामाद सेंट्रल डिफेंस में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है। वहीं उनके निधन की खबर सुनते ही बड़े संख्या में शहरवासी उनके हाईस्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.