स्काउट-गाइड की जिला कार्यकारिणी बैठक में नई कार्ययोजना पर मंथन
औरैया, जुलाई 6 -- उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, बजट और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत प्रार्थना, स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। सत्र 2025-26 की वार्षिक आख्या, आय-व्यय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी के रिक्त एवं निष्क्रिय पदों पर गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई।जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.