चंदौली, नवम्बर 11 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में मंगलवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मी बाई रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड के ध्वजारोहण के साथ शुरूआत हुई। इसके पश्चात रेंजर्स प्रशिक्षिकाओं द्वारा स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे स्काउट गाइड का इतिहास, विभिन्न प्रकार की तालियां एवं प्रतिज्ञाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिकाओं ने छात्राओं को रेंजर्स के विभिन्न नियमों एवं सेवा की भावना से अवगत कराया। कहा कि स्काउट गाइड राष्ट्र के निर्माण एवं सेवा का सीख देता है। देश के विकास और अनुशासन में इसका काफी योगदान है। उक्त अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा, शिक्षक डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अनुराग सि...