हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- कोटाबाग। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात कोटाबाग में शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड के ब्लॉक कोटाबाग के विभिन्न विद्यालयों का टोली नायक शिविर का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह के सानिध्य में हुए आयोजन का उद्घाटन विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष हेमंत सिंह बिष्ट ने किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 31 स्काउट और 33 गाइडों ने प्रतिभाग किया। शिविर में ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत नियम, प्रतिज्ञा, खेल गतिविधियां बच्चों को कराई गई। संचालक ब्लॉक सचिव विजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रशिक्षक चंद्र लाल, महेश कुमार, त्रिभुवन पाण्डे, अनुराधा पाण्डे, सुशीला पाण्डे, भागीरथी महरा ,हेमलता लोहनी,एवम यूनिट लीडर गोपेश गिरि, योगेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद, योगेश तिवारी हितेश चंद्र पंत, नेत्रा जोशी, किरण जोशी, पुष्पा उपस्थित रहे...