छपरा, जून 18 -- फोटो :14 सीपीएस कैंपस में गुरुवार को भारत स्काउट गाइड कार्यक्रम के चौथे दिन आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग को प्रतीक चिन्ह भेंट करते सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह छपरा, एक संवाददाता।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन व कानून के प्रति जागरूक रहें। वे गुरुवार को सीपीएस स्कूल में जिला स्तरीय भारत स्काउट गाइड के चौथे दिन आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यह कार्यक्रम स्काउट गाइडों के लिए सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने व कानून के प्रति जागरूक रहने का आह्वान...