स्काउट की टोली ने यात्रियों को पानी पिलाया
उरई, मई 6 -- उरई। संवाददाता उ.म. रेलवे भारत स्काउट गाइड द्वारा उरई स्टेशन पर चलाए जा रहे निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम के तहत यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया। स्काउट गाइड के रामशंकर यादव, नीलेश कुमार, दीपक कुमार के अलावा स्काउट से जुडे़ बच्चों ने स्टेशन पर बोगियों पर बैठे व प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को पानी पिलाया।भीषण गर्मी होने की वजह से तमाम लोगों की बोतलों में पानी भरकर दिया गया। गर्मी में पानी मिलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह शीतल जल सेवा कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.