स्काउट एंड गाइड को पहली बार जीएम ने किया पुरस्कृत
धनबाद, अगस्त 9 -- धनबाद। 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह के अवसर पर धनबाद मंडल को पहली बार स्काउट-गाइड शील्ड मिला है। शुक्रवार को पटना में जीएम छत्रसाल सिंह ने धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र और सीनियर डीपीओ अशोक कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों को यह शील्ड देकर सम्मानित किया। मंडल के स्काउट एवं गाइड सदस्य यह सम्मान पाकर हर्षित हैं। सदस्यों ने बताया कि सीनियर डीपीओ सह जिला आयुक्त (स्काउट) के नेतृत्व में स्काउटिंग गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.