सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित गीता भवन में रविवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाईड की एक बैठक राज्य सचिव नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत प्रमंडल संगठन आयुक्त पंकज कुमार सिंह मौजूद थे। उक्त दोनों अतिथियों की मौजूदगी में हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाईड की जिला शाखा का गठन किया गया। इससे पूर्व संगठन के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय व समाजिक उत्थान है। गौरतलब है कि संगठन के पदेन सभापति डीईओ होते है। वहीं, सर्वसम्मति से ममता वर्मा व राजाराम साह को उप सभापति, उमेश कुमार को जिला मुख्य आयुक्त, कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव को जिला सचिव, पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, अमरेंद्र कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, मो. आलमगीर को जिला...