जहानाबाद, मार्च 20 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के मोदनगंज, काको, हुलासगंज प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। मोदनगंज प्रखंड में प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से छात्राओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जबकि हुलासगंज प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालक विनय शील गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग- गाइडिंग प्रशिक्षण छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वही काको प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्काउटिंग- गाइडिंग प्रशिक्षण से छात्राओं में मानसिक शक्तियों का विकास होता है जिससे तत्पर...