बेगुसराय, अगस्त 21 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में शुक्रवार से पटना संभाग स्तरीय तीन दिवसीय गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएएस मिथिलेश कुमार मिश्र ने किया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका स्वागत कलर पार्टी द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलर पार्टी में जिया कुमारी, महिमा कुमारी, आर्यन कुमार, माधव कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ। कक्षा 12वीं की छात्राओं में शिमृता, अनुष्का, आशा, काव्या एवं कल्पना ने प्रस्तुत किया। मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में उल्लास और सा...