फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। नगर पालिका के प्रकाश विभाग को स्काई लिफ्ट की सौगात दी गई है। पंद्रहवें वित्त से 22.50 लाख की लागत से आने वाली नवीन स्काई लिफ्ट को नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व ईओ रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी दिलशाद अली ने बताया कि पूर्व में दो स्काई लिफ्ट प्रकाश विभाग के पास मौजूद थी जिसमें से एक बीस साल पुरानी होने के चलते कंडम हो गई थी। नई करीब नौ मीटर की स्काई लिफ्ट आने से प्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद किए जाने में सहायता मिल सकेगी। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...