मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- शाहपुर स्काइलैंड स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन और 98.64% परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य सफलता समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज गोयल व प्रधानाचार्य राहुल गोयल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया।विद्यालय के टॉपर देवांश गोयल व मोहम्मद शमी जिन्होंने 94.8 % का अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 'विद्यार्थी रत्न' पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही नव्या बालियान, सारिका सैनी, जयंत राठी, कृष्णा सिंघल, वैष्णवी सिंघल, वैष्णवी शर्मा, दिव्यांशी सैनी, उज्ज्वल सिंघल, अतासी सैनी, देव बालियान, नैन्सी सैनी, मनस्वी चौधरी, रुद्राक्षी शर्मा, आदित्य सैनी, ...