गंगापार, मार्च 23 -- नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को स्कंदमाता की आराधना के लिए क्षेत्र के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। करछना स्थित मां काली शक्तिपीठ, नारायणी धाम नरैना, बौलिया देवी भुंडा, मां विंध्यवासिनी धाम चकमिश्रान, शीतला धाम हिंदूपुर, शीतला धाम रामगढ़, मंशा देवी संजई, काली शक्तिपीठ भड़ेवरा, काली शक्तिपीठ हनुमानपुर तथा घोरहट स्थित जरियन देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही महिलाएं जलाभिषेक, धूप-दीप और पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों में पहुंचीं। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु भी विशेष पूजा करते नजर आए। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया,...