हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। स्कंदमाता के पूजन के साथ सोमवार को शहर के मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे बालाजी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, संकटा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। भक्तों ने मां के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-पूजन भी कराया गया। शाम के समय विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां घंटों और शंखनाद क...