फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र में सोमवार को शक्ति के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के द्वारा माता को भोग अर्पित किया गया। देवी गीतों से मंदिर समेत भक्तों के घर गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं देवी मंदिरों में माता के पूजन अर्चन के लिए प्रतिदिन भक्त पहुंच रहे हैं। पांचवें दिन कई स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन हुआ। जहां कन्याओं को विधि विधान के साथ पूजन कर भोज कराया गया। उसके बाद दक्षिणा देकर विदा किया गया। नवरात्र में प्रतिदिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। सोमवार को देवी स्कंदमाता का पूजन अर्चन हुआ। शहर के देवी मंदिरों में दुर्गा मंदिर, मां शीतला मंदिर, ताम्बेश्वर मंदिर समेत नगर के अन्य देवी मंदिरों में दिनों दिन भक्तों की भीड़ में वृद्धि हो रही है। भक्तों की मान्यता है कि सच्चे मन से...