स्कंदमाता के दर्शन पूजन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को औरैया और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यमुना नदी के किनारे स्थित बीहड़ क्षेत्र के मां मंगला काली, नारायणपुर स्थित बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर और आर्य नगर स्थित काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। महिलाएं सिर पर चुनरी और पूजा की थाल लेकर मंदिर पहुंचीं, वहीं पुरुष और युवा भी पूरे श्रद्धाभाव से मां के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आए। मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।घरों में भी नवरात्र की धूम देखने को मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.