संभल, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त उपवास रखकर माता के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मंदिरों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचते रहे। विशेष रूप से कैला देवी मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा, वहीं शाम को सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...