अमरोहा, मार्च 23 -- नवरात्र के पांचवें दिन माता के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मां स्कंदमाता की पूजा पवित्र और एकाग्र मन से करनी चाहिए। स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा स्कंदमाता की कृपा से संतान के इच्छुक दंपती को संतान सुख प्राप्त होता है। अगर बृहस्पति कमजोर हो तो स्कंदमाता की पूजा आराधना करनी चाहिए। इधर वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित प्रसिद्ध मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां की पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...