कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, संवाददाता। नवरात्र का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की आराधना के नाम रहा। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर मां स्कंदमाता को फूल, फल और प्रसाद अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। मंदिरों का वातावरण भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंज उठा। तपेश्वरी देवी मंदिर, बारा देवी और काली मठिया सहित कई मंदिरों में मां का भव्य श्रंगार किया गया। भोर पहर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन और देवी जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ व्रत रखकर मां की पूजा-अर्चना की। चमनगंज स्थित ...