भदोही, सितम्बर 30 -- ज्ञानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की नाराजगी के बाद डीआईओएस ने सौ वित्तविहीन विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। समस्त संचालकों को शीघ्र ही सुधार लाने को निर्देशित किए हैं। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 वित्तविहीन माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज हैं। इसमें करीब एक लाख 30 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर एक जुलाई 2025 से माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की पहल शुरू की गई है। राजकीय और एडेड में हाजिरी 60 से 70 फीसदी तक लगनी शुरू हो गई, लेकिन वित्तविहीन विद्यालय अब भी तकनीकी कारण का बहाना बताकर विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे ...