रामपुर, अप्रैल 11 -- सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी स्कूल संचालकों को अपने वाहनों का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से यूपीआईएसबीएमपी (यूपी स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल) पर दर्ज करना होगा। ऑनलाइन में अपलोड डेटा निरीक्षण के समय भिन्न मिलने पर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। हालाकिं,अभी तक सौ से अधिक बसों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। परिवहन विभाग एक से 15 अप्रैल तक सभी स्कूलों में जाकर वाहनों के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो स्कूल नियमों का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षा सुनिश्चित करना, बिना फिटनेस या अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर रोक लगाना और वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना है। इससे प्रश...