सौ से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, एसडीएम से शिकायत
शाहजहांपुर, जून 19 -- कलान, संवाददाता। कलान क्षेत्र के जाखिया गांव में सौ से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी सत्यम गुप्ता ने एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव स्थित गाटा संख्या 838 पर सरकार की ओर से मुकदमा दर्ज है। इस भूमि के पास से गुजर रही नहर के किनारे करीब 100 से अधिक पेड़ खड़े हैं, जिन्हें कुछ लोग लगातार काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और पक्षियों व अन्य जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आश्रय भी समाप्त हो रहा है। सत्यम गुप्ता ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेड़ों की कटाई रुकवाने, पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.