बोकारो, मार्च 19 -- विद्युतनगरी चंद्रपुरा सहित आसपास के इलाके में चैती दुर्गापूजा की तैयारी की जा रही है। गुरूवार से यहां के दुर्गा मंडप में मां का पाठ शुरू हो जाएगा। चंद्रपुरा प्रखंड में तेलो, तरंगा व डीवीसी कॉलोनी की पूजा सबसे पुरानी है। तेलो गांव के हटिया मैदान में पुराना दुर्गा मंडप बना हुआ है। जहां वासंती नवरात्र पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा व चंडी पाठ होता है। ग्रामीणों के अनुसार स्व प्राण गोस्वामी द्वारा करीब सौ साल पहले इस पूजा की शुरूआत की गई थी जो आज तक बरकरार है। उनके वशंजों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यह पूजा आज भी होती है। यहां पर नवमी के दिन बकरे की बली नहीं दी जाती। वैष्णवी पूजा होती है। दशमी के दिन मेले का आयोजन होता है जहां तेलो सहित आसपास के ग्रामीण जुटते हैं। चंद्रपुरा के तरंगा गांव में वहां के पांडेय परिवार द्वारा वर्ष ...