उरई, मार्च 12 -- उरई, कोंच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "सफाई मित्र सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इसमें उरई व कोंच नगर पालिका के सौ महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। सफाई इंस्पेक्टर उरई नपा संदीप सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में महिला सफाई कर्मचारियों का योगदान भी अतुलनीय है। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए और अच्छे से काम करने को कहा। उरई नपा सभागार में ईओ रामअचल कुरील के निर्देश पर सम्मान समारोह हुआ। सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। इसी तरह कोंच नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए ...