फिरोजाबाद, मार्च 10 -- जिला अस्पताल के 100 शैय्या अस्पताल से नर्सिंग की छात्रा का बैग चोरी हो गया। बैग में उसके शिक्षा संबंधी पत्रावलियां थी। बुलंदशहर निवासी छात्रा प्रियंका वर्ष 2022 बैच की बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। वह वर्तमान में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। पीएनसी वार्ड में ट्रेनिंग ड्यूटी पर तैनात थी। ड्यूटी के दौरान ही किसी चोर ने उसका बैग चोरी कर लिया। छात्रा ने बताया कि बैग में उसके पूरे 4 साल की पढ़ाई के नोट्स, जरूरी दस्तावेज, कॉपी-किताबें और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। परीक्षा से पहले नोट्स चोरी होने से छात्रा काफी परेशान है। छात्रा ने कालेज व जिला अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं सीसीटीवी भी खँगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...