कन्नौज, मई 11 -- राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 345 सफल नेत्र ऑपरेशन किए हैं। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही पूरे प्रदेश की रैंकिंग में भी उन्होंने 32वां स्थान हासिल कर अस्पताल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अविनाश गुप्ता लंबे समय से नेत्र रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत उन्होंने मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए। उनकी मेहनत और सेवा भावना के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को नई रोशनी मिली है। इस उपलब्ध...