कन्नौज, नवम्बर 15 -- फोटो 5-इमरजेंसी गेट के पास गंदगी साफ करते सफाईकर्मी। -17 नवंबर को कायाकल्प टीम करेगी एक्सटर्नल असिस्मेंट -सीएमएस ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश छिबरामऊ, संवाददाया। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में सोमवार को होने वाले कायाकल्प योजना के तहत एक्सटर्नल असिस्मेंट को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर मानते हुए पूरे परिसर को चमकदार बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। साफ-सफाई, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और अभिलेखों की जांच-पड़ताल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ.सुनील कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी स्टाफ को निर्देश दिया कि निरीक्षण टीम के आने से पहले स्वच्छता, उपकरणों की...